फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गंगाजल, दूध और बेलपत्र से हुआ अभिषेक, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ औरैया

Mon, 24 Aug 2026 12:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाता प्रसिद्ध देवकली मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भक्तों ने शिवलिंग पर जल, गंगाजल और दूध से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और चंदन अर्पित किए। मंदिरों के बाहर पूजा की थाली और कांवड़ लिए श्रद्धालुओं की कतारें नजर आईं।शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ देवकली और कुदरकोट स्थित बाबा भयानक नाथ धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन

कुदरकोट के बाबा भयानक नाथ मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार की तरह अंतिम सोमवार पर भी भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन





मंदिरों में सुबह से ही घंटे-घड़ियाल और शिव स्तुति की गूंज सुनाई देती रही। कांवड़ियों के जत्थे भी मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचे। अंतिम सोमवार को देखते हुए मंदिरों में विशेष सजावट और पूजन की तैयारी की गई। शाम को भगवान शिव का विशेष शृंगार और आरती की जाएगी। मंदिरों में पूरे दिन दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें