फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कान्हा श्याम रेजिडेंसी की बिजली गुल होने पर भारी हंगामा, 1.37 लाख की जगह निकला 77 लाख का बकाया

Thu, 20 Aug 2026 02:10 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर स्थित कान्हा श्याम रेजिडेंसी सोसाइटी में बिजली कटने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का बकाया होने के कारण सोसाइटी की बिजली काट दी गई। बिजली गुल होने से कई दिनों से निवासी परेशान हैं और सोसाइटी परिसर में हंगामा जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
सोसाइटी की बिजली गुल - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर क्षेत्र स्थित कान्हा श्याम रेजिडेंसी सोसाइटी में कई दिनों से छाए अंधेरे और बिजली संकट को लेकर बृहस्पतिवार को निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत विभाग द्वारा पूरी सोसाइटी की बिजली काट दी गई है। इसके विरोध में गुस्साए निवासियों ने RWA पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

1.37 लाख का बताया गया था बकाया, जांच में निकले 77 लाख

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि शुरुआती दिनों में RWA सोसाइटी के सचिव श्रीयश और अभय मिश्रा द्वारा उन्हें जानकारी दी गई थी कि बिजली विभाग का लगभग 1.37 लाख रुपये का बिल बकाया है, जिसे जल्द जमा कर दिया जाएगा। लेकिन जब कई दिनों तक बिजली बहाल नहीं हुई और मामले की अंदरूनी जांच कराई गई, तो बड़ा सच सामने आया। जांच में पता चला कि बकाया राशि 1.37 लाख रुपये नहीं, बल्कि लगभग 77 लाख रुपये से अधिक की है।

लाखों जमा करने के बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

77 लाख रुपये के भारी-भरकम बकाये की बात सामने आते ही सोसाइटी के निवासियों के होश उड़ गए। लोगों का आरोप है कि वे नियमित रूप से अपने बिजली बिल और मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान RWA प्रबंधन को करते आ रहे हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम का बकाया होना सीधे तौर पर वित्तीय अनियमितता और गबन की ओर इशारा करता है। कई दिनों से बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सोसाइटी में लगातार जारी है हंगामा

बिजली कटने और लाखों रुपये के कथित घपले से आक्रोशित फ्लैट मालिकों ने RWA के जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मौके पर लगातार विरोध प्रदर्शन और हंगामा जारी है। निवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ जल्द से जल्द सोसाइटी की बिजली बहाल कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें