फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, पुलिस खंगाल रही खुदकुशी की वजह

Tue, 11 Aug 2026 12:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Orai News: चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव में मंगलवार सुबह 35 वर्षीय किसान का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Register For Event
विज्ञापन
किसान ने लगाया फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक 35 वर्षीय किसान का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खेती-बाड़ी कर चलाता था परिवार का गुजर-बसर

जानकारी के मुताबिक, मुसमरिया गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ छोटे (35) खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ निकले, तो उन्होंने गांव के बाहर एक पेड़ पर अरविंद का शव रस्सी के फंदे से लटकते देखा। दृश्य देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा शव

घटना की जानकारी तत्काल चुर्खी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल किसान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया या मामला कुछ और है, पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें