फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई मुठभेड़: मंदिर में चोरी करने वाले तीन बदमाश दबोचे, एक के पैर में लगी गोली, 26 घंटे-नकदी समेत ये सामान बरामद

Sat, 26 Sep 2026 09:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रसिद्ध उसरगांव देवपुरा माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की फायरिंग में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव देवपुरा माता मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कालपी पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग के दौरान गोली लगी।

विज्ञापन

पुलिस ने उसके दो साथियों को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे, 11,995 रुपये नकद, अवैध तमंचा-कारतूस, ताला तोड़ने के औजार और वारदात में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Trending Videos

http://



मंदिर के घंटे और दानपात्र से नकदी कर दी थी पार

ग्राम उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16/17 सितंबर की रात चोरों ने मंदिर से घंटे और दानपात्र से करीब 35 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में अनुराग तिवारी की तहरीर पर कालपी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

चेकिंग के दौरान टीम की बदमाशों से मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को चेकिंग के दौरान टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम गौर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उसके साथी बलराम निवासी ग्राम गौर और लाला उर्फ लालचंद निवासी ग्राम अंडवा, थाना बरौर, कानपुर देहात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मंदिर से चुराए घंटे बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 छोटे-बड़े पीतल के घंटे और दानपात्र से चोरी की गई रकम में से 11,995 रुपये बरामद किए। इसके अलावा ताला तोड़ने और कुंडा काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सब्बल, कटर, प्लास समेत अन्य उपकरण भी मिले हैं। वारदात में इस्तेमाल होंडा मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

पूछताछ में कबूली वारदात
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 16/17 सितंबर की रात देवपुरा माता मंदिर में चोरी करने की बात बताई। उनके अनुसार, चोरी के दौरान ताला तोड़ने और कुंडा काटने के लिए औजार साथ रखते थे। चोरी से मिले माल को बेचकर प्राप्त रकम आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन

घायल आरोपी पर पहले से दो मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, घायल सन्दीप उर्फ नरेंद्र के खिलाफ कानपुर देहात के बरौर और मूसानगर थानों में चोरी व चोरी का माल रखने से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें