फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, घाटों की सीढ़ियां डूबीं; श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

Sat, 12 Sep 2026 11:50 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: लगातार हो रही बारिश के बाद मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है, जिससे कई घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं।
Register For Event
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलस्तर बढ़ने से घाटों पर पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी बढ़ने के कारण घाटों की निचली सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। कई स्थानों पर पानी घाटों के ऊपर तक पहुंच गया है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और स्नान के दौरान सावधानी बरतनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

घाटों पर बढ़ी परेशानी

मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से घाट क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित हुआ है। पानी भरने के कारण लोगों को घाटों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।जलस्तर बढ़ने को देखते हुए प्रशासन ने नदी और घाट क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया - फोटो : amar ujala

लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से घाटों और नदी के आसपास की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी के पास न जाएं और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें