फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बना ‘मयकदा’: शराब पीकर लेटे थे प्रधानाध्यापक, टीवी पर  चल रहे थे गाने, BSA का बड़ा एक्शन, गिरी गाज

Fri, 10 Jul 2026 03:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: टिकरी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल परिसर में शराब पीने, अभद्रता करने और असामाजिक तत्वों को बुलाने की शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में प्रधानाध्यापक नशे में पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय टिकरी के प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक विद्यालय परिसर में ही रहते हैं और अधिकांश समय शराब के नशे में रहते हैं।

विज्ञापन

इसी बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें प्रधानाध्यापक कमरे में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और विद्यालय की टीवी पर गाने चल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक बच्चों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

http://



विद्यालय में पहनावा भी रहता है अनुचित

शिक्षकों और ग्रामीणों से उधार पैसे मांगते हैं। साथ ही, विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के साथ देर रात तक शराब पीते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विद्यालय समय में भी उनका पहनावा अनुचित रहता है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

कड़ी कार्रवाई और तत्काल स्थानांतरण की मांग
शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि यदि कोई उनके व्यवहार पर आपत्ति जताता है, तो वह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक शराब के नशे की हालत में पाए गए। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें