फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निर्माणाधीन मकान में मृत मिला काटने वाला घोड़ा; तीन लोगों पर किया था हमला

Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी में सोमवार को तीन लोगों को काटने वाला घोड़ा मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के अंदर मृत मिला। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को घोड़े ने कॉलोनी में तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया था। इसके बाद लोगों ने घोड़े को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक निर्माणाधीन मकान के अंदर घुस गया। रातभर घोड़ा मकान के अंदर ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मकान के अंदर घोड़ा मृत पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और घोड़े को हटाने की कार्रवाई शुरू की। घोड़ा किसका था, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है। घोड़े की मौत किस वजह से हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें