फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 4.1 डिग्री लुढ़का दिन का पारा; पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी कंपकपी, अब बारिश की चेतावनी

Sun, 01 Feb 2026 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कानपुर में बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।  मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।
Register For Event
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। इसकी वजह से दिन का तापमान 4.1 डिग्री लुढ़ककर 14.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले यह 18.5 डिग्री सेल्सियस था। रात में भी शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री गिर गया। न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कड़ाके की ठंडक का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दिन में ढाई बजे से शाम छह बजे के बीच यानी साढ़ेे तीन घंटे के बीच तापमान चार डिग्री घट गया।

विज्ञापन

माैसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बर्फीली हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। शाम से लेकर सुबह तक घने कोहरे का असर भी रहेगा। कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इस वजह से दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर शुरू हो गई।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
घना कोहरा रहेगा, दृश्यता शून्य रह सकती है
फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड जारी रहने की संभावना है। शनिवार को सुबह हल्की हवा और हल्की धूप निकली लेकिन थाेड़ी देर बाद ही आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने हवाएं चलने लगीं। माैसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रात में घना कोहरा रहेगा, दृश्यता शून्य भी रह सकती है। ऐेसे में हाईवे पर रात के समय यात्रा में सावधानी बरतें।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
कल से बारिश के आसार
घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के बीच दो फरवरी से फिर बारिश की संभावना है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का असर कानपुर में कम और बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तेज हो सकता है। बारिश का यह सिलसिला 48 घंटे तक रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पिछले 10 दिनों के अंदर तीसरी बार ठंड के सीजन में बारिश होगी। किसानों से फसलों की सिंचाई न करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अन्य जिलों में रात का पारा
  • हरदोई- 6.5 डिग्री
  • मुजफ्फरनगर- 6.6 डिग्री
  • मेरठ- 6.8 डिग्री
  • बाराबंकी- 7.0 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें