फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Tannery Fire: 15 घंटे बाद भी सुलग रही आग, टेनरी की दीवार और टीन शेड गिरे, पुलिस ने लगाया बैरिकेड

Wed, 22 Apr 2026 12:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ की टेनरी में लगी आग 15 घंटे बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हुई है, जिसके चलते इमारत की दीवारें और शेड ढह गए हैं। डीसीपी पूर्वी और सीएफओ ने मौके का निरीक्षण किया है और सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित इलाके में बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीसीपी पूर्वी और सीएफओ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित टेनरी में लगी भीषण आग पर 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की तपिश और मलबे के कारण बुधवार सुबह टेनरी की मुख्य दीवार और तीन टीन शेड ढह गए।

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आने से पास की दो अन्य टेनरियों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बुधवार सुबह अचानक टेनरी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा।

विज्ञापन

कूलिंग प्रक्रिया में जुटी हुई हैं टीमें
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और मुख्य अग्निशमन अधिकारी  दीपक शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दमकल की टीमें अभी भी कूलिंग प्रक्रिया में जुटी हुई हैं, ताकि मलबे के नीचे दबी आग दोबारा न भड़क उठे। हादसे वाली जगह पर संकरी गलियां होने के कारण बचाव कार्य में अभी भी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें