फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 16 जून से सड़क पर उतरेगी सपा, पीडीए संदेश यात्रा का एलान, महंगाई-बिजली कटौती जैसे मुद्दों पर रहेगा जोर

Sun, 07 Jun 2026 11:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: समाजवादी पार्टी 16 जून से कानपुर में पीडीए संदेश यात्रा शुरू करेगी, जिसमें महंगाई, बिजली और सड़क जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही, बीएलए के जरिए डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कर 15 जून को रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
Register For Event
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सपा 16 जून से पीडीए संदेश यात्रा निकालेगी। इसमें पेयजल किल्लत, टूटी सड़कें, बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे उठाए जाएंगे। सपा के 1625 बीएलए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के डुप्लीकेट मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। 15 जून को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। शनिवार को नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

इसमें महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने यह बात कही। इसमें विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों, 74 वार्ड अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों व जोनल प्रभारियों ने शिरकत की। संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। बैठक में महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, आनंद शुक्ला, परमवीर गंभीर, फखरे आलम, रजत मिश्रा, सौरभ सिंह, दीपा यादव, खालिद रजा आदि रहे।

विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अरविंद यादव
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने सपा नेता अरविंद यादव को छात्र सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में पत्र जारी हो गया है। यादव विभिन्न प्रकोष्ठों और महानगर की कमेटियों में पदाधिकारी रहे हैं। मनोनयन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें