फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नवरात्र में बारादेवी मंदिर जाना है? कल सुबह चार बजे से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें नया प्लान

Wed, 18 Mar 2026 09:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बारादेवी नवरात्र मेले में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से 31 मार्च तक रूट डायवर्जन लागू किया है। बारादेवी और गोशाला चौराहे के बीच वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करना होगा।
Register For Event
विज्ञापन
बारादेवी मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवरात्र मेले में बारादेवी मंदिर के आसपास का यातायात बदला हुआ रहेगा। ट्रैफिक विभाग की ओर से गुरुवार सुबह चार बजे से 31 मार्च तक ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है। यह व्यवस्था कानपुर और आसपास के जिले के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए की जा रही है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि मेले को लेकर सभी दुर्गा मंदिरों के आसपास ट्रैफिक स्टाफ को तैनात किया गया है। बारादेवी मंदिर मेनरोड पर स्थित है। जाम की समस्या को देखते हुए डायवर्जन लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
  • बारादेवी चौराहे से कोई भी वाहन गोशाला की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें साइट नंबर एक से होते हुए रवाना किया जाएगा।
  • गोशाला चौराहे से कोई भी वाहन बारादेवी चौराहे नहीं जाएंगे। उन्हें गोशाला चौराहे से सोंटे वाले बाबा हनुमान मंदिर या किदवईनगर थाने होते हुए जाना होगा।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें