फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौक सराफा पार्षद अभिषेक गुप्ता पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई, डरा धमकाकर रंगदारी मांगने का है आरोप

Thu, 04 Jun 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पार्षद अभिषेक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौक सराफा वार्ड के पार्षद अभिषेक गुप्ता उर्फ मोनू पर गुंडा एक्ट लगा है। यह कार्रवाई गुरुवार को डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने की है। अभिषेक गुप्ता पर सितंबर 2025 में मिनी गुंडा की कार्रवाई हो चुकी है। उसके खिलाफ डरा धमकाकर रंगदारी मांगने के आरोप हैं। कोतवाली पुलिस पिछले वर्ष उस पर तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि अभिषेक गुप्ता क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी चाची समेत तीन लोगों ने पिछले वर्ष रंगदारी मांगने और डराने व धमकाने की धाराओं में एफआईआर कराई थी। क्षेत्र के कई बार लोगों को भड़काने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने में अभिषेक गुप्ता का नाम आ चुका है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें