फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुलपति प्रो. विनय पाठक के बेटे को शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Thu, 27 Nov 2025 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज्यपाल व पूर्व डिप्टी सीएम ने वीसी के बेटे को दिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने कुलपति के पुत्र विनायक पाठक को दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कहा कि विवाह बंधन एक उत्सव और प्रसन्नता का क्षण होने के साथ ही नए जीवन की जिम्मेदारियों का बोध कराने वाला भी होता है। विनायक का विवाह 30 नवंबर को होगा। मौके पर रामअनुज पाठक, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें