फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से परिवार पर हमला, दंपती और बेटे को बेरहमी से पीटा, छह आरोपियों पर रिपोर्ट

Thu, 20 Aug 2026 01:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रामसारी गांव में 11 अगस्त की रात एक छठी कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत छह दबंगों ने एक दंपती और उनके बेटे की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले का कारण आरोपियों की यह खुन्नस बताई जा रही है कि पीड़ित परिवार छठी उत्सव में शामिल नहीं हुआ था।
Register For Event
विज्ञापन
साढ़ थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रामसारी गांव में 11 अगस्त की रात छठी कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत दबंगों ने दंपती व उनके बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इससे तीनों घायल हो गए। घायल पिता के मंगलवार को तहरीर देने पर बुधवार को पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी जगदीश कुरील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई अर्जुन के घर छठी का कार्यक्रम चल रहा था। वह अपने घर में पत्नी नन्हकी के साथ भोजन कर रहे थे।

विज्ञापन

तभी गांव का सुनील शराब के नशे में उनके छोटे भाई के घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर पर सुनील, हमारे बड़े भाई रामबहादुर, छोटे भाई अर्जुन, ज्ञान सिंह, अमन और पवन ने मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी नन्हकी और बेटे अंशुल को भी लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया।आरोपियों ने छठी उत्सव में शामिल न होने की खुन्नस में हमला किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें