फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: डेरापुर-रूरा मार्ग पर भीषण हादसा, कार-ऑटो की जोरदार टक्कर, छात्र समेत दो की मौत, पांच घायल

Thu, 02 Jul 2026 01:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में कार और ऑटो की टक्कर में एक छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल पांच लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
kanpur dehat accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास डेरापुर-रूरा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कक्षा चार के छात्र समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ऑटो डेरापुर की ओर जा रहा था। चिलौली गांव के पास सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में मल्लहानपुरवा निवासी गुड्डू का 12 वर्षीय पुत्र दानिश, जो कक्षा चार का छात्र था और भरथना निवासी राजेश का पुत्र अंकित (19) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन





प्राथमिक उपचार के बाद अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

वहीं, ऑटो चालक धर्मेंद्र (25) निवासी गहोबा, संजीव (44) निवासी भरथना, आसिफ (14), सलीम (20) और रहमत (60), तीनों निवासी पुमई, प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों के शव मोर्चरी भेजे गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिक की दर्ज करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें