कर्मयोगियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर डिग्री देगा
इसका उद्देश्य सीमाओं पर तैनात जवानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों, एचएएल के तकनीकी विशेषज्ञों, एलिम्को के कर्मचारी, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षकों, रेलवे, बैंकिंग, सार्वजनिक उपक्रमों, रक्षा उत्पादन इकाईयों, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र या निजी कॉर्पोरेट संस्थानों में कार्यरत कर्मयोगियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर डिग्री देगा।
शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जा रही
सैन्य कर्मियों, अग्निवीरों और उनके आश्रितों को विवि शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। डी-कोड के निदेशक डॉ. सरोज द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वेब डेवलपमेंट, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ड्रोन प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा अन्य रोजगारोन्मुखी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।