कानपुर में सिविल लाइन स्थित मैरी एंड मैरीमेन स्कूल की 1000 करोड़ रुपये की कीमत की नजूल की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी अवनीश दीक्षित को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। इसके अलावा, तीन अन्य अपराधियों को भी जिलाबदर किया गया है। बता दें कि 28 जुलाई 2024 को कोतवाली पुलिस ने जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार कर अवनीश दीक्षित को जेल भेज दिया था।
वहीं, तीन जुलाई 2025 को रिहा कर दिया गया था। मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर ने हरेंद्र मसीह व अवनीश दीक्षित, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, जीतेश झा, संदीप शुक्ला, विक्की चार्ल्स, अली अब्बास, जितेन्द्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो. वसीम, अखलाख अहमद के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट कोर्ट में लगाई थी। आरोपितों को डकैती और गिरोह बनाकर कब्जा करने समेत धाराओं का आरोपित बनाया था।