फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘डायल 112’ पर ही हमला, कॉलर को बचाने पहुंची पुलिस को पीटा, कांस्टेबल का सिर फोड़ा और फाड़ दी वर्दी

Tue, 21 Apr 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हर्ष नगर में विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 की टीम पर दबंगों ने डंडे से हमला कर कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया और बचाने आए अन्य कर्मियों की वर्दी फाड़ डाली।
Register For Event
विज्ञापन
कानपुर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर कमिश्नरी में दबगंई इस कदर सिर चढ़कर बोली कि सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम पर ही हमला कर दिया गया। आरोपी ने सरेराह कांस्टेबल को बेरहमी से पीटा, डंडा मारकर सिर फोड़ दिया और वर्दी फाड़कर हत्या की धमकी दे डाली। खाकी पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद भारी फोर्स ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा।

विज्ञापन

डायल 112 पीआरवी 4912 में तैनात कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 19 अप्रैल को वह दो बजे से दस बजे तक डयूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हर्ष नगर निवासी कॉलर लक्ष्मीकांत की सूचना पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। कांस्टेबल का आरोप है कि इस दौरान मौके पर पहुंचने पर लक्ष्मीकांत के विपक्षी सुमित मौके पर मिले। जब उनसे घटना के बावत जानने की कोशिश की गई, तो आक्रोशित आरोपी सुमित ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।

आरोपी ने फर्दी फाड़ दी और हत्या करने की धमकी दी
विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें बेरहमी से सड़क पर पीटने लगा। तभी आरोपी ने उनके डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। घटना में हाथ से रोकने पर उनके अंगुली में भी काफी चोट आई है। आरोप है कि चालक और होमगार्ड प्रकाश नारायण ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनकी फर्दी फाड़ दी और नेमप्लेट तोड़कर वहां से न भागने पर हत्या करने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
आरोपी ने उन्हें झूठे मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी। किसी तरह बचकर जान बचाने के बाद उन लोगों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर भारी पुलिस बल के पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया। आरोपी सुमित के खिलाफ मारपीट, धमकाने, गालीगलौज, सरकारी कार्य में बाधा आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूर्व में भी पुलिस पर हो चुके हमले
  • दो जुलाई 2020 को बिकरू कांड में भी सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी।
  • 16 मार्च 2025 को कोहना में कल्लूपुरवा घाट पर युवक को नहाने से रोकने पर आरोपियों ने कांस्टेबल अरुण अत्री, जयराम और दीपांशु पर हमला कर दिया था।
  • 17 सितंबर 2025 को नरवल के शीशपुर में नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था।
  • 23 दिसंबर 2025 को गंगाबैराज पर चेकिंग के दौरान कार सवार बीटेक छात्रों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर हमला किया।
  • 16 मार्च 2026 को घाटमपुर के स्योंदी ललईपुर में जमीन के विवाद में दरोगा और महिला पुलिसकर्मी पर हमला।
  • 28 मार्च 2026 को बिठूर के सूबेदार नगर के पास आरोपी ने पुलिस की कार में तोड़फोड़ कर दिया था।
  • 11 अप्रैल 2026 को नरवल के ग्राम पाली में पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा और चौकी पाली को फूंकने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें