ठंड में अस्पतालों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 55 रोगी भर्ती किए गए। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 15 रोगी आए। इनमें पांच को ब्रेन हेमरेज है। कार्डियोलॉजी में सात और हैलट इमरजेंसी में एक रोगी मृत लाया गया। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 786 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 55 भर्ती हुए। मंगलवार को इमरजेंसी में 130 रोगी आए थे। सात रोगियों को मृतावस्था में लाया गया। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि रात आठ बजे तक इमरजेंसी में 40 रोगी भर्ती हुए। इनमें 15 रोगी ब्रेन स्ट्रोक के हैं।