फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरी दो मासूम बहनें, गंभीर रूप से झुलस गईं

Thu, 20 Aug 2026 08:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रसोई में खेल रही दो मासूम बहनें अचानक खौलती सब्जी की कड़ाही में जा गिरीं। हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन एंबुलेंस से तुरंत सौ शैया अस्पताल ले गए, वहां उनका इलाज चल रहा है। फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अदमापुर निवासी महेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि पत्नी धनदेवी दोपहर में किचन में कड़ाही में सब्जी बना रही थीं।

विज्ञापन


पांच वर्षीय पुत्री वैष्णवी और दो वर्षीय पुत्री खुशी खेलते-खेलते रसोई में पहुंच गईं। बच्चियों के बीच किसी बात पर खींचतान होने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों खौलती सब्जी की कड़ाही के ऊपर जा गिरीं। चीख सुनकर दौड़ी मां और परिजन ने बच्चियों को उठाया, लेकिन तब तक गोनों झुलस चुकी थीं। एंबुलेंस से माता-पिता दोनों बच्चियों को लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि दोनों मासूमों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें