फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पंचनद संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया आस्था स्नान, गूंजी यमुना आरती…आतिशबाजी से झिलमिलाया आसमान

Wed, 05 Nov 2025 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: जगम्मनपुर के समीप पंचनद संगम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जालौन, इटावा, भिंड, मुरैना सहित कई जिलों से हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और यमुना आरती तथा भव्य आतिशबाजी का आनंद लिया, जिसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।
Register For Event
विज्ञापन
पंचनद संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुंदेलखंड के जालौन जनपद अंतर्गत जगम्मनपुर के समीप पंचनद संगम पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का स्नान प्रारंभ हो गया, जो सुबह तक निरंतर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पंचनद के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर ऋषि आश्रम और विभिन्न देवस्थलों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, मैनपुरी, झांसी सहित मध्यप्रदेश के भिंड, मुरैना तथा राजस्थान के धौलपुर जिले से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस पवित्र स्नान का लाभ उठाया। धार्मिक मान्यता है कि पंचनद संगम पर स्नान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। साथ ही, यमराज के कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्नान पर्व के पूर्व देर शाम पारंपरिक यमुना आरती का आयोजन किया गया।

आरती और आतिशबाजी का भव्य आयोजन
इसमें मंदिर के महंत सुमेरवन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, शीतल सिंह सेंगर, शिवकुमार सिंह सेंगर, राजकिशोर गुप्ता, हरगोविंद सिंह सेंगर सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती के उपरांत करीब तीन घंटे तक आकर्षक आतिशबाजी ने आकाश को रंगीन रोशनी से नहला दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की मुस्तैदी
मेला क्षेत्र में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली। उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह यादव, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह, जगमालपुर चौकी प्रभारी एवं मेला प्रभारी उप निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और विभिन्न विभागों के अधिकारी रातभर सजग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें