फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अराजकतत्वों ने खंडित की हनुमान जी मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश…पुलिस ने कराई सही, जांच शुरू

Fri, 12 Dec 2025 05:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बेरुआ गांव में ज्योती ज्ञान मंदिर स्कूल परिसर में अराजकतत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति की आंखें खोदकर खंडित कर दी। इसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश को पुलिस ने तत्काल मूर्ति की मरम्मत कराकर शांत कराया।
Register For Event
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने खंडित की हनुमान जी मूर्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव में अराजकतत्वों ने स्कूल परिसर में लगी हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। मूर्ति की दोनों आंखों को खोद दिया। शुक्रवार सुबह इसका पता चलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। मूर्ति की मरम्मत भी करा दी। बेरुआ में ज्योती ज्ञान मंदिर स्कूल है। परिसर में दीवार पर ही हनुमान जी की सीमेंट की मूर्ति बनी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पूजा करने आते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रबंधक लवकुश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीण पूजा करने गए, तो हनुमान जी की मूर्ति की दोनों आंखों का सीमेंट निकला मिला। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।  जानकारी पर कछौना कोतवाल निर्भय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि मूर्ति को तत्काल सही करा दिया जाएगा। कुछ ही देर में मूर्ति सही करा दी गई। कोतवाल का कहना है कि हो सकता है बच्चों ने शरारत की हो। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें