फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची गरीब रथ

Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

ट्रेन के पॉवर यान में शार्ट सर्किट से लगी आग, तारों के कनेक्शन काटने के बाद बुझी आग
Register For Event
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस के पॉवरयान से निकलता धुआं, (दाएं) सीढ़ी लगाकर चेक करता रेल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से जम्मूतवी जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार को बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बची। इंजन से सटे पॉवर यान में अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई और जनरेटर से तेज धुआं उठने लगा। धुआं देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोका। तब जनरेटर कनेक्शन के तारों को काटकर आग बुझाई गई। पॉवर यान से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद करने के बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया। 
विज्ञापन


कानपुर से जम्मूतवी जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट पुल पर पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से सटे पॉवर यान से तेज धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। धुआं देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को गंगाघाट स्टेशन पर रोक लिया। पॉवर यान के दूसरे हिस्से में मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी बैठे थे।

मैकेनिकल स्टाफ  और चालक ने पॉवर यान का लॉक खोलकर जनरेटर से जुड़े तारों को हटाया, जिसके बाद आग बुझ गई। इसके बाद ट्रेन के आधे कोच में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जबकि आधे कोच की विद्युत आपूर्ति ट्रेन के पिछले हिस्से में लगे दूसरे पॉवर यान से कराई गई। इस कारण ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें