फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झांसी–हडपसर और कानपुर–लोकमान्य तिलक समेत कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 25 Jun 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर समेत विभिन्न मार्गों पर चल रही विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01922 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार 15 जुलाई से 30 सितंबर तक 11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


वहीं, गाड़ी संख्या 01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 16 जुलाई से एक अक्टूबर 2026 तक 11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01924 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार 11 जुलाई से 26 सितंबर तक और गाड़ी संख्या 01923 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर स्पेशल प्रत्येक रविवार 12 जुलाई से 27 सितंबर तक 11-11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04151 प्रत्येक शुक्रवार 10 जुलाई से 25 सितंबर तक और वापसी में ट्रेन संख्या 04152 प्रत्येक शनिवार 11 जुलाई से 26 सितंबर तक 11 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

गोविंदपुरी से होकर चलेगी साबरमती-वाराणसी ट्रेन
रेल मंत्रालय ने साबरमती (अहमदाबाद) और वाराणसी के बीच नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह गोविंदपुरी स्टेशन होकर संचालित होगी, जिससे शहरवासी गुजरात और वाराणसी की आवाजाही कर सकेंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन की मांग हो रही थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें पत्र भेजकर नई ट्रेन के संचालन की जानकारी दी है। नई ट्रेन शुरू होने से कानपुर के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कानपुर, अहमदाबाद और वाराणसी के बीच आवागमन आसान होगा।
 
विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक की जल्द होगी शुरुआत
सांसद के मुताबिक अनवरगंज से मंधना तक स्वीकृत एलिवेटेड रेल ट्रैक तथा रामादेवी से गोल चौराहा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड (फ्लाईओवर) परियोजनाओं का भी जल्द शिलान्यास होगा। रेल मंत्री ने एलिवेटेड ट्रैक परियोजना के शिलान्यास पर सहमति दे दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें