परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हन्नू के परिवार में माता सोमवती, पत्नी सोनी और तीन भाई लवकुश (35), सुग्रीव (25) व अंगद (23) है। घटना की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों में कोहराम मच गया। हन्नू की मां, पत्नी और राम सिंह की मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक खेती के साथ-साथ गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना अध्यक्ष बकेवर तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक हन्नू के दादा महावीर ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में इसी बरात में डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच विवाद भी हो गया। इस दौरान भगलापुर निवासी राहुल (21) की पिटाई ग्रामीणों ने कर दी। इससे राहुल के सिर पर गंभीर चोट आई। अन्य बरातियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी मे इलाज कराया।