फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: जनगणना में लापरवाही बरतने में सात बीईओ को नोटिस, प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा

Tue, 09 Jun 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
जनगणना में लापरवाही बरतने पर जिला जनगणना अधिकारी-एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी किया है। कहा कि प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जिले में मात्र 60.5 फीसदी ही काम हुआ है। राजकीय कार्य में रुचि न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


22 मई से जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना का काम शुरू किया गया था। प्रगणक और सुपरवाइजर डॉटा एकत्र करके हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस (एचएलओ) एप पर अपलोड कर रहे हैं। मंगलवार को जब प्रगति की समीक्षा की गई तो पता चला कि 3,666 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के सापेक्ष मात्र 2218 एचएलबी का काम पूरा किया जा सका है। अभी तक 1446 एचएलबी का काम शेष है। जनगणना में लगे अधिकांश कार्मिक अध्यापक हैं।
विज्ञापन

गहन समीक्षा के लिए कई पत्र भी भेजे गए मगर बीईओ मुख्यालय अतिरिक्त प्रभार राजेपुर राजीव श्रीवास्तव, बीईओ बढ़पुर अतिरिक्त प्रभार कमालगंज सुरेश चंद्र, बीईओ मोहम्मदाबाद भारती शाक्य, बीईओ नवाबगंज अमर सिंह राणा, बीईओ शमसाबाद वीरेंद्र सिंह, बीईओ कायमगंज व नगर क्षेत्र ओमप्रकाश पाल और बीईओ नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद इंद्र प्रताप सिंह ने शिथिल पर्यवेक्षण किया। इस पर डीएम ने भी रोष व्यक्त किया। अब उक्त सातों बीईओ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें