फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने में देरी पड़ी भारी: सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, मचा कोहराम

Tue, 28 Apr 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले के नरैनी में सर्पदंश से किसान की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में उलझे रहे, जिससे समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। गांव बरसड़ा निवासी 65 वर्षीय वृंदावन सोमवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान एक विषैले सर्प ने उनके पैर में काट लिया। नींद खुलने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय एक ओझा के पास ले गए और झाड़-फूंक कराते रहे। इसी दौरान शरीर में जहर फैलता गया और हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें