फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन सोमवार: बिठूर के गंगा घाटों पर आधी रात से सुरक्षा, डीसीपी ने नाव से लिया जायजा

Mon, 24 Aug 2026 08:09 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सावन के अंतिम सोमवार पर बिठूर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए। गहरे पानी में जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए घाटों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहे।
Register For Event
विज्ञापन
डीसीपी ने नाव से लिया जायजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिसकर्मियों ने घाटों पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं से निर्धारित सीमा में ही स्नान करने की अपील की। रविवार आधी रात से ही बिठूर के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी भी रविवार देर रात बिठूर पहुंच गए। उन्होंने नाव से गंगा के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

नाव से घाटों का लिया जायजा

डीसीपी पश्चिम ने नाव से विभिन्न घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम देखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गंगा में स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जाने पाए। इसके लिए लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

डीसीपी ने नाव से लिया जायजा - फोटो : amar ujala

श्रद्धालुओं से व्यवहार का भी रखा ध्यान

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। किसी भी श्रद्धालु के साथ गलत या अभद्र व्यवहार न किया जाए।

विज्ञापन





सावन के अंतिम सोमवार पर बिठूर के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। घाटों के साथ आसपास के मार्गों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें