फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी फरार

Tue, 09 Nov 2021 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में आपसी विवाद में चाचा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा हरसहाय में सोमवार देर रात खेत पर आपसी विवाद के बाद चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। देर रात घटना से गुस्साए भतीजे ने चाचा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुरवा हरसहाय निवासी भारत सिंह (55) का भतीजे से शाम को विवाद हुआ था। इसी से नाराज भतीजे जितेंद्र ने रात 12 बजे के करीब चाचा पर लाठी से हमला कर दिया।

परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। घटना की जानकारी पर सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं। परिजनों ने दो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें