तीन दिन से लापता कानपुर के पेंटर सुमित कश्यप (21) का शव मंगलवार को जरौली में घर के पास एक खुले नाले में पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिवार वालों ने पड़ोस के दो दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव परिजनों को मिला तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिजनों से जमकर हंगामा किया। बर्रा जारौली फेस 2 रोड पर शव रख चक्काजाम कर दिया।