फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बहन के घर गए कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Mon, 14 Sep 2026 11:35 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: बहन के घर गए कंप्यूटर ऑपरेटर की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द होने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Register For Event
विज्ञापन
हरिओम तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गजनेर थाना क्षेत्र के नहोली गांव निवासी हरिओम तिवारी उर्फ कल्लू (40) मुक्तापुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। उनके भाई अजय तिवारी के अनुसार, शनिवार शाम हरिओम डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर निवासी अपनी बहन शोभा के घर गए थे।

विज्ञापन

देर रात पेट दर्द के बाद बिगड़ी हालत

परिजनों के अनुसार, देर रात अचानक हरिओम के पेट में दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बहन शोभा ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए निकले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हरिओम ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हरिओम की मौत से पत्नी रितु का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह अपनी दो माह की बेटी को गोद में लेकर बिलखती रही। वहीं मां संपत देवी और अन्य परिजन भी गम में डूब गए। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जरूरी साक्ष्य जुटाए। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें