फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भैंस चराने गया पशुपालक चंद्रावल नदी में डूबा, बचाव दल ने शुरू की तलाश

Sat, 22 Aug 2026 11:21 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थानाक्षेत्र के मौहर गांव निवासी 55 वर्षीय पशुपालक शुक्रवार को चंद्रावल नदी में डूब गए। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौहर गांव निवासी 55 वर्षीय पशुपालक शुक्रवार को चंद्रावल नदी में डूब गए। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में पशुपालक की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उनके पिता भगवानदीन शुक्रवार को भैंसें चराने के लिए चंद्रावल नदी के किनारे गए थे। वह नदी से कुछ दूरी पर पेड़ की छाया में बैठे थे। इसी दौरान भैंसें नदी पार कर दूसरी ओर चली गईं। भैंसों के दिखाई नहीं देने पर भगवानदीन कपड़े उतारकर उन्हें तलाशने के लिए नदी पार करने लगे। इसी दौरान तेज बहाव में वह नदी में डूब गए।

पशुपालक भगवानदीन - फोटो : amar ujala

शाम तक भगवानदीन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। नदी किनारे उनके कपड़े पड़े मिले। शनिवार सुबह भैंसें खुद घर लौट आईं, लेकिन भगवानदीन के वापस न आने पर परिजनों ने कैथी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह और थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि पशुपालक की तलाश के लिए मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें