जीआरपी बच्चे को तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। तब परिजनों ने रात 8:30 बजे डायल-112 में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, कोतवाल बलराम सिंह, एसओजी पहुंच गई। तत्काल रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में आरोपी की तस्वीर मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। सभी थानों में फोटो भेजी गई। इस बीच सर्विलांस की सहायता से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बच्चे को तिंदवारी सड़क की ओर लेकर गया है।
रात करीब 11 बजे देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बच्चे को महोखर गांव की सूखी कीचड़ से भरी नहर से तलाश लिया। बच्चे को पुलिस ने उसकी मां के सुपुर्द किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को नशेड़ी होना बताया है। नशे में वारदात करना बताया है। पुलिस ने तिंदवारी लोहारी गांव निवासी किशन वर्मा को गिरफ्तार किया है। बच्चे की मां ने थाना जीआरपी में आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तिंदवारी सड़क से होकर पैदल महोखर पहुंचा था आरोपी
तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी आरोपी किशन वर्मा ने जिस समय यह वारदात की उस समय वह नशे में था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे में बच्चे को गोद में उठाकर पैदल तिंदवारी सड़क से होते हुए महोखर गांव के पास पहुंचा था। जब नशा कुछ कम हुआ तो उसने बच्चे को सूखी नहर में फेंक दिया था, इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह नशे का आदी है। (संवाद)
डायल-112 नंबर से अपहरण की जानकारी मिली थी। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर बच्चे को सकुशल तलाशा है। बच्चे की मां की ओर से जीआरपी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।- शिवराज एएसपी, बांदा