परिजनों में मचा कोहराम
बुधवार सुबह उनका अंकित यादव (17) मकान की दूसरी मंजिल पर केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) से संबंधित कोई प्रयोग कर रहा था। इसी दौरान अचानक रसायनों ने आग पकड़ ली, जिससे अंकित बुरी तरह झुलस गया। धमाके और चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन ऊपर पहुंचते, अंकित बदहवास हालत में पहली मंजिल पर आ गया। उसे आग से झुलसा देख मां और बहन के होश उड़ गए। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए और आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
http://
डॉक्टरों ने सैफई किया रेफर
इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. कुशवीर यादव ने बताया कि अंकित की हालत नाजुक है। उसका चेहरा, हाथ और सीना आग की लपटों से काफी ज्यादा झुलस गया है। हालांकि परिजनों ने अस्पताल में घटना के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं दी, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी इलाज जारी है।