फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गुरु गोविंद सिंह पर टिप्पणी करने वाले आरोपी की कचहरी में पिटाई, पुलिस अभिरक्षा से खींचकर जड़े थप्पड़

Thu, 06 Aug 2026 10:09 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News:गुरु गोविंद सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की बुधवार को कचहरी परिसर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान पिटाई कर दी गई। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस आरोपी को जेल ले जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और थप्पड़ जड़ दिए। पुलिसकर्मी तत्काल आरोपी को वहां से निकालकर निजी वाहन से जेल ले गए।
Register For Event
विज्ञापन
आरोपी की कचहरी में पिटाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी की बुधवार को कानपुर कचहरी परिसर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान जमकर पिटाई कर दी गई। पुलिस जब आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जाने के लिए निकल रही थी, तभी वकीलों की वेशभूषा में आए कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और दौड़ाकर थप्पड़ जड़ दिए। माहौल बिगड़ता देख पुलिसकर्मी आनन-फानन आरोपी को प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर मौके से निकल गए।

विज्ञापन

फोन पर अभद्र टिप्पणी से भड़का था गुस्सा

मामला फजलगंज थाना क्षेत्र का है। शास्त्री नगर निवासी हरप्रीत सिंह ने गुजैनी निवासी अजय सिंह पर गुरु गोविंद सिंह जी के खिलाफ फोन पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस टिप्पणी से सिख समाज में भारी रोष फैल गया और मंगलवार को करीब 80-90 लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

कचहरी परिसर में वकीलों के भेष में आए लोगों ने की पिटाई

बुधवार को फजलगंज पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी अजय को कोर्ट में पेश करने पहुंची थी। पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उसे जेल ले जाने के लिए बाहर ला रही थी। इसी दौरान कचहरी परिसर में वकील की ड्रेस पहने कुछ लोगों ने आरोपी को पहचान लिया। देखते ही देखते उन्होंने आरोपी को घेर लिया और 3-4 लोगों ने उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर का बयान

फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि वकील के भेष में आए कुछ लोगों ने कैदी के साथ मारपीट और हाथापाई की है। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने आरोपी अजय को सुरक्षित निकालकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें