फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती की शादी से पहले मौत: कार्ड देने जा रहा था युवक, धसान नदी में डूबने से हुई मौत; परिवार में मातम

Thu, 22 Oct 2026 03:48 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

झांसी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां झारखंड धाम के पास धसान नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक राजा के रूप में हुई है।
Register For Event
विज्ञापन
धसान नदी में नहाते समय डूबा 20 वर्षीय युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा थाना क्षेत्र के झारखंड धाम के पास धसान नदी में बृहस्पतिवार सुबह नहाते समय डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी दीपक राजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दीपक अपने एक दोस्त के साथ उसकी शादी का कार्ड देने गया था। इसी दौरान वह झारखंड धाम के पास धसान नदी में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

सूचना मिलने पर लहचूरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दीपक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें