चिरगांव। आरएल मजदूर संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को मजदूरों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये वीबी-जी राम जी योजना के तहत कई माह से लंबित मजदूरों का भुगतान कराने व मजदूरों को कार्य दिलाने की मांग की गई। इस पर बीडीओ ने कहा कि वह मजदूर जिनके पास खेती की जमीन है, वह अपने खेत में बागवानी करना चाहते हैं, वह कार्यालय में संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में संतोष, रामलाल, हेमंत, आत्माराम, हरिप्रसाद, सुनील, मनोज, सुमन देवी समेत सुल्तानपुरा व सिकरी बुजुर्ग के कई ग्रामीण शामिल रहे। संवाद