फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: तीन से फिर बारिश के आसार, दिन में चटक धूप ने किया परेशान, रात में ठंडी हवा से राहत

Wed, 01 Apr 2026 07:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि तीन से पांच अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
Register For Event
विज्ञापन
दो दिन बाद फिर बारिश के आसार। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन भी महानगर में देर शाम को बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन से पांच अप्रैल तक फिर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आसमान साफ रहने से चटक धूप खिली हुई थी। अधिकतम तापमान बढ़कर 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। दिन में धूप से लोगों को त्वचा में जलन भी महसूस हुई लेकिन शाम सवा सात बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में तेज पानी गिरने लगा। 15 से 20 मिनट बाद बारिश थम गई लेकिन ठंडी हवा चलती रही। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी एक-दो दिन तापमान में इजाफा होगा। तीन से पांच अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें