फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राइजिंग लाइन फटी, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

Thu, 20 Aug 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में करगिल पार्क के पास बुधवार शाम राइजिंग लाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा। लगातार पानी बहने से सड़क पर तालाब बन गया। पाइप लाइन फट जाने से सीपरी बाजार समेत कई इलाकों में जलापूर्ति पर भी असर पड़ा है। कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच सका। सूचना मिलने पर जल निगम की ओर से मरम्मत शुरू कराई, हालांकि काफी देर बाद तक लीकेज पूरी तरह बंद नहीं हो सका था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक राइजिंग लाइन टूटने के बाद काफी समय तक पानी सड़क पर बहता रहा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक घंटे में करीब 36 हजार लीटर से ज्यादा पानी बह गया। राइजिंग लाइन फटने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सीपरी बाजार, प्रेमगंज, मसीहागंज समेत कई इलाकों में इस वजह से पानी नहीं पहुंच सका। जल निगम उरई डिवीजन के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी के मुताबिक टीम को मौके पर भेजा गया है। लीकेज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत पूरी होने के बाद संबंधित इलाकों की जलापूर्ति सामान्य कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें