फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Religion: सर्वार्थ सिद्धि योग में गुप्त नवरात्र 19 से, मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Sat, 17 Jan 2026 09:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

19 जनवरी माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से गुप्त नवरात्र शुरू है, जो नवमी 27 जनवरी तक रहेगा। प्रतिपदा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा।
Register For Event
विज्ञापन
मां दुर्गा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मास की गुप्त नवरात्र 19 जनवरी सोमवार से शुरू है। प्रतिपदा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा। साधक मां आदिशक्ति की पूजा कर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। रविवार को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।
विज्ञापन



शारदीय एवं चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालु मां जगदंबा की सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। जबकि आषाढ़ एवं माघ मास में होने वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्र में साधक माता दुर्गा के स्वरूपों की पूजा एवं 10 महाविद्या की आराधना तथा तंत्र सिद्धि करते हैं। ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार 19 जनवरी माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से गुप्त नवरात्र शुरू है, जो नवमी 27 जनवरी तक रहेगा। प्रतिपदा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा एवं श्रवण नक्षत्र रहेगा। 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर्व मनेगा। मां सरस्वती की आराधना होगी। मान्यता है कि इसके साथ ही वसंत ऋतु भी शुरू हो जाएगा। वसंत पंचमी पर पीले वस्त्र पहनने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें