फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप: बीना और झांसी में छानबीन के बाद गाड़ी को किया गया रवाना

Mon, 17 Nov 2025 05:53 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

भोपाल डिवीजन को 139 पर किसी ने जनरल कोच में बम धमाके की सूचना दी थी। गाड़ी की बीना व झांसी स्टेशन पर जांच कर यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन इस प्रकार की घटना न होने पर गाड़ी को रवाना कराया गया।
Register For Event
विज्ञापन
अंजान कॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत निजामुद्दीन जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में बम धमाके की सूचना पर रविवार तड़के हड़कंप मच गया। भोपाल रेल डिवीजन की सूचना पर बीना में गाड़ी की जांच कराई गई लेकिन सूचना फर्जी निकली। भोपाल डिवीजन फर्जी सूचना देने वाले की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन


जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस (12192) रविवार सुबह भोपाल से निकलकर झांसी आ रही थी। इसी बीच भोपाल डिवीजन ने झांसी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि गाड़ी के पीछे लगे जनरल कोच में बम धमाके की खबर है। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बीना स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी की छानबीन कराई गई। झांसी में भी छानबीन की गई।

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण ने बताया कि भोपाल डिवीजन को 139 पर किसी ने जनरल कोच में बम धमाके की सूचना दी थी। गाड़ी की बीना व झांसी स्टेशन पर जांच कर यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन इस प्रकार की घटना न होने पर गाड़ी को रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें