फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मतदाता सूची में 395 मृतकों के नाम, हटाने का शुरू हुआ काम, जांच-पड़ताल के बाद काटे जाएंगे नाम

Wed, 06 May 2026 12:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इस साल छह जनवरी तक मसौदा मतदाता सूची में जनपद में 13,57,725 मतदाता थे। जिला प्रशासन की ओर से विसंगतियों वाले 3,72,727 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे।
Register For Event
विज्ञापन
वोटर कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में कई मृतकों के नाम कटने से रह गए हैं। जबकि यह प्रक्रिया पूर्ण होने के दौरान भी कई लोगों की मृत्यु हो गई। ऐसे में इनके नाम भी मतदाता सूची में जुड़ गए। झांसी सदर तहसील क्षेत्र में ही ऐसे 395 नाम सामने आए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। फॉर्म-7 भरे जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से जांच-पड़ताल कराकर ये नाम काटे जाएंगे।
विज्ञापन


इस साल छह जनवरी तक मसौदा मतदाता सूची में जनपद में 13,57,725 मतदाता थे। जिला प्रशासन की ओर से विसंगतियों वाले 3,72,727 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। सभी नोटिसों की सुनवाई के बाद अमान्य मिलने पर 584 के नाम काटे गए। छह अप्रैल तक दावे और आपत्तियां मांगी गईं, जिनका निस्तारण 27 मार्च तक हुआ। इसके बाद फॉर्म-7 के आधार पर 5612 नाम काटे गए। झांसी नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2010 नाम कटे। हालांकि, एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मतदाता सूची में कुछ मृतकों के नाम कटने से रह गए हैं।

जांच पड़ताल के बाद काटे जाएंगे नाम
जिला प्रशासन के पास भी आपत्तियां पहुंचने लगी हैं। लोग फॉर्म-7 भरकर ये नाम कटवा रहे हैं। बताया गया कि नगर क्षेत्र में ही अब तक किशन चंद्र, सुरेंद्र, नारायण दास, सौरभ लाल, सियादुलारी समेत 395 नाम मतदाता सूची से काटने के लिए आवेदन आ चुके हैं। आवेदकों का कहना है कि ये सभी मृत हो चुके हैं। अधिकतर फॉर्म एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद के बताए जा रहे हैं। अब जांच पड़ताल के बाद जिला प्रशासन की ओर से ये नाम काटे जाएंगे।
विज्ञापन


सालभर चलता है मतदाता सूची का काम : एसडीएम
एसडीएम सदर गोपेश तिवारी का कहना है कि मतदाता सूची का काम सालभर चलता है। निर्धारित फॉर्म भरने के बाद जांच करके नियमानुसार नाम जोड़े और हटाए जाते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पता आदि में संशोधन भी किया जाता है। इसके लिए बीएलओ लगातार काम करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 395 फॉर्म-7 भरे गए हैं। इनकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें