किसानों को शांत कराती पुलिस
- फोटो : संवाद
मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
- फोटो : संवाद
एंबुलेंस को दी रास्ता
मऊरानीपुर–गुरसराय मार्ग पर जाम लगाए किसानों ने तकरीबन 50 मिनट तक सड़क से किसी वाहन को नहीं गुजरने दिया। इसी दरम्यान एक एंबुलेंस वहां पहुंची। किसानों ने एंबुलेंस के हूटर की आवाज सुनकर तुरंत उसके लिए रास्ता खाली कर दिया। हालांकि, इस दरम्यान अन्य वाहनों ने भी वहां से गुजरने की कोशिश की, परंतु किसानों ने उन्हें रोक दिया।
किसानों की भारी भीड़ की वजह से उनके बीच हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी, जिससे कुछ देर के लिए यूरिया का वितरण रोकना पड़ गया था। बाद में देर शाम तक किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई गई। यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान वितरण कार्य में सहयोग करें।
- महेश साहू, सचिव - साधन सहकारी समिति दुगारा
जाम लगाएं किसान और सड़क पर खड़े वाहनों की कतार...