फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: साइबर ठग ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर लगाई पांच लाख की चपत, तीन बार में निकाल ली रकम

Sat, 18 Oct 2025 07:34 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए केवाईसी कराने को कहा। केवाईसी न होने पर खाता कुछ ही मिनटों में बंदकर दिए जाने की बात कही। जालसाज के पास उनके बैंक की पूरी डिटेल थी। इस वजह से उन्होंने उस पर यकीन कर लिया।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सीपरी बाजार के अंसल पाम निवासी नूतन कुमार श्रीवास्तव को धोखे से एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनके खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाने पहुंचकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नूतन कुमार ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए केवाईसी कराने को कहा। केवाईसी न होने पर खाता कुछ ही मिनटों में बंदकर दिए जाने की बात कही। जालसाज के पास उनके बैंक की पूरी डिटेल थी। इस वजह से उन्होंने उस पर यकीन कर लिया। जालसाज ने ही ऑनलाइन केवाईसी कर देने की पेशकश की।नूतन ने जालसाज के कहने के मुताबिक एक फाइल डाउनलोड कर ली। कुछ देर बाद ही उनके खाते से तीन बार में कुल पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। कुछ देर बाद उनके खाते में पैसा कटने का मैसेज आया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत परिजनों को इस बारे में बताया। उनकी ओर से एनसीआरपी पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई गई। नूतन की तहरीर पर साइबर पुलिस अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी सीडी यादव के मुताबिक जिन नंबरों के जरिये खाते से पैसा निकाला गया, उसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें