फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 11वीं की छात्रा की कुएं में गिरने से मौत, खेत से चारा लेकर लौटने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

Sat, 14 Mar 2026 09:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रुचि घर के पास खेत से चारा लेने गई थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो घरवाले उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। इस बीच जब कुएं के अंदर झांका तो देखा रुचि का शव पड़ा था।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमरा गांव में रहने वाली 11वीं की छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रक्सा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में रहने वाली रुचि (15) पुत्री मुकेश यादव डोगामोर गांव के गांधी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। मृतका के चाचा राजकुमार ने बताया कि रुचि घर के पास खेत से चारा लेने गई थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो घरवाले उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे लेकिन रुचि दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


इस बीच जब कुएं के अंदर झांका तो देखा रुचि का शव पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रुचि की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रक्सा रूपेश कुमार ने बताया कि रुचि के पिता के अनुसार, पैर फिसलने से रुचि की कुएं में गिरकर मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें