फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिना कनेक्शन के थमाया बिल, उपभोक्ता न्यायालय ने किया निरस्त

Fri, 26 Sep 2025 12:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

नल का बिना कनेक्शन लिए ही जल संस्थान ने बिल थमा दिया। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
Register For Event
विज्ञापन
उपभोक्ता न्यायालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नल का बिना कनेक्शन लिए ही जल संस्थान ने बिल थमा दिया। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उपभोक्ता न्यायालय ने बिल निरस्त करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन



बड़ागांव गेट अंदर निवासी महेश नामदेव ने बताया कि उसने जल संस्थान से न कोई संयोजन कराया न ही आवेदन। इसके बाद भी 10 नवंबर 2022 को उसे 2,724 रुपये का बिल थमा दिया गया। उसने अधिकारियों से संपर्क किया तो तर्क दिया गया कि चूंकि उसके घर से 100 मीटर की दूर से पाइपलाइन गुजरी है, इसलिए उसे बिल भरना होगा। उसने उपभोक्ता न्यायालय की शरण ली। अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बिल को निरस्त करने का आदेश जल संस्थान के एक्सईएन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें