फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पंक्चर बनाते समय मैकेनिक के सिर में लगी रिंग...मौत, टायर खोलते समय हुआ हादसा

Thu, 16 Oct 2025 10:18 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वसीम एक पंक्चर गाड़ी का ट्यूब खोल रहा था। उसी दौरान अचानक टायर की रिंग उछलकर वसीम के सीधे सिर में जा लगी। रिंग लगने से उसका सिर फट गया। खून से लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुआसागर निवासी वसीम (45) उर्फ कल्लू के सिर में पंक्चर बनाते समय रिंग लग गई। इससे उसके सिर में गहरी चोट आ गई थी। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वसीम पंक्चर जोड़ने का काम करता था। उसका दुकान कोतवाली के पंचवटी कॉलोनी के पास थी। यहां सरकारी गाड़ियां उसके यहां बनती थीं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वसीम एक पंक्चर गाड़ी का ट्यूब खोल रहा था। उसी दौरान अचानक टायर की रिंग उछलकर वसीम के सीधे सिर में जा लगी। रिंग लगने से उसका सिर फट गया। खून से लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी माैत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों का कहना है कि वसीम ही परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें