फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने जहर निगलकर दी जान, एक ही गांव के थे दोनों

Mon, 11 May 2026 05:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दोनों ने होटल में कमरा बुक कराया। करीब दो घंटे बाद जब होटल कर्मचारियों ने रूम सर्विस के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के आने के बाद दरवाजा खुलवाया गया तो दाेनों बिस्तर पर पड़े थे उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
Register For Event
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने जहर निगलकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास होटल रॉयल इन के कमरे में रविवार दोपहर प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में पुलिस ने उन दोनों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


होटल में कराया था कमरा बुक
मूल रूप से टहरौली के खिलवारी गांव निवासी युवराज यादव (23) बीए पास करने के बाद एसएससी परीक्षा की तैयारी करता था। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में ही भारती (35) उर्फ सिम्मी भी रहती थी। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सिम्मी काम के बहाने घर से निकली थी जबकि युवराज लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला। सुबह करीब दस बजे दोनों एक साथ रॉयल इन होटल पहुंचे। उन दोनों ने होटल का कमरा नंबर 205 बुक कराया। करीब दो घंटे बाद जब होटल कर्मचारियों ने रूम सर्विस के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस जा पहुंची। कमरा खुलवाने पर दोनों ही बिस्तर पर अचेत हाल में पड़े थे। उन दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की।

परिजनों ने प्रेम-प्रसंग से किया इन्कार
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि अभी तक जांच पड़ताल में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। कुछ घंटे बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों के परिजन उनके बीच के संबंध की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें