फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोआई शुरू होते ही मिल जाएगी खाद : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद वितरण केंद्र अमरा का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। एसडीएम अवनीश तिवारी ने सोमवार को खाद वितरण केंद्र अमरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जिन गांवों में इस समय बोआई चल रही है, वहां के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि, जिन गांवों में फसल की कटाई अभी शेष है, वहां के किसानों को बताया गया है कि जैसे ही उनकी बोआई प्रारंभ होगी, उन्हें भी आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति कराई गई है, इसलिए किसानों को अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। सभी पात्र किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद दी जाएगी। खाद वितरण के लिए केंद्र पर लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें