फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आग तापते समय झुलसने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद के वीरांगना नगर निवासी रिटायर्ड रेल कर्मचारी नेम प्रकाश श्रीवास्तव (76) घर में आग तापते समय गंभीर रूप से झु़लस गए। बेटे के पहुंचने पर वह कमरे में मृत मिले।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नेम अपनी पत्नी के साथ रहते थे। नेम का स्वभाव अच्छा न होने से उनकी परिवार में किसी से बनती नहीं थी। इस वजह से उनका बेटा निशांत भी कुछ दिनों पहले घर छोड़कर सीपरी बाजार इलाके में परिवार के साथ रहने लगा था। नेम एवं उनकी पत्नी यहां अकेले रहते थे। दोनों ही लकवा ग्रस्त थे। निशांत ही दोनों टाइम खाना लाता था। सुबह जब वह खाना खाने देने पहुंचा, तब मां नीचे के कमरे में थी। पिता के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि कल से ही ऊपर के कमरे में हैं। वह नीचे नहीं आए। पिता को देखने जब बेटा निशांत उनके कमरे में पहुंचा, तब वहां से दुर्गंध आ रही थी। अंदर जाकर देखा तब वह हीटर के ऊपर गिरे हुए थे। उनके कपड़े बुरी तरह से जले थे। आशंका जताई जा रही कि हीटर बंद करते समय लड़खड़ाकर गिरने से वह झुलस गए। इस वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें